यूनाइटेड की 12 मैच में पहली हार, पीएसजी 2-0 से जीता

चैंपियंस लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्री-क्वार्टर फाइनल के अपने पहले लेग में हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर यूनाइटेड को ओल्ड ट्रैफर्ड पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने 2-0 से हराया। अब दोनों का दूसरा लेग मार्च में होगा। यह मैनचेस्टर यूनाइटेड की 12 मैच में पहली हार है। वहीं, ओले गनर सोल्सकेयर की कोचिंग में भी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, उसने 10 मैच जीते थे और एक ड्रॉ खेला था।

यह यूनाइटेड की यूरोपियन टूर्नामेंट में घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार भी है। पीएसजी इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को उसके घरेलू मैदान पर हराने वाली फ्रांस की पहली टीम बन गई है। इससे पहले, 10 बार फ्रेंच टीम हारी थी और 4 मैच ड्रॉ रहे थे। मैच के 89वें मिनट में यूनाइटेड के पॉल पोग्बा को दूसरा यलो कार्ड (रेड कार्ड) दिखाया गया। उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा। 

तीन अवे मुकाबलों में एमबापे के गोल

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पीएसजी की ओर से प्रेसनेल किमपेंबे ने 53वें और किलियन एमबापे ने 60वें मिनट में गोल किए। यह एमबापे का चैंपियंस लीग नॉकआउट मैच में सातवां गोल है। वे इंग्लैंड में तीन अवे चैंपियंस मुकाबलों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेन के लुईस एनरिक और बोस्निया के एडिन जेको ऐसा कर चुके हैं।

पीएसजी गोलकीपर बुफोन का रिकॉर्ड

पीएसजी के गोलकीपर 41 वर्षीय जियानलुईजी बुफोन 41 साल या उससे ज्यादा की उम्र में चैंपियंस लीग में खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा यह 50वीं बार है जब चैंपियंस लीग में गोलकीपर बुफोन के खिलाफ गोल नहीं हुआ। वे ऐसा करने वाले तीसरे गोलकीपर बने।

एएस रोमा ने एफसी पोर्टो को हराया

प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में इटली की टीम एएस रोमा ने पुर्तगाल की टीम एफसी पोर्टो को 2-1 से हराया। रोमा की ओर से निकोलाे जेनिओलो (70वें, 76वें) ने दो और पोर्टो की ओर से एड्रियन लोपेज (79वें) ने एक गोल किया।

'शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए'
सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान लक्ष्मण ने कहा, 'टीम सही समय पर फॉर्म में लौटी है, जो काफी महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप एक लंबा प्रारूप है, इसलिए अगर भारत को खिताब जीतना है तो प्रत्येक खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। मेरे हिसाब से भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शानदार है। जिस तरह से वे खेले, उसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।'

44 वर्षीय लक्ष्मण बंगाल टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हैं। बंगाल की टीम पिछली बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। भारत ने वनडे में आस्ट्रेलिया को 2-1 से और न्यूजीलैंड को उनके घर में 4-1 से हराया है।

लक्ष्मण ने कहा, "जिस तरह से वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज तक खेले हैं। इसमें केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है, बल्कि पूरी सभी का योगदान रहा है। इसलिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों का योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा।"

Comments